21 सूत्री मांगपत्र सौंपकर शासन-प्रशासन को दी आर-पार की चेतावनी
मासिक बैठक में किसान हित के मुद्दों पर गरजी भाकियू, कार्रवाई न होने पर आंदोलन का ऐलान
सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश/ Etv News 24/संवाददाता वागीश कुमार
जनपद सुलतानपुर मे किसानों की लंबित समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रवादी ने शासन-प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलने का संकेत दिया है। मंगलवार को विकासखंड दुबेपुर परिसर में संगठन की मासिक बैठक जिला अध्यक्ष गौरी शंकर पांडेय की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पूर्व में सौंपे गए मांगपत्र में शामिल समस्याओं के निस्तारण की प्रगति की समीक्षा की गई। अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने पर किसान पदाधिकारियों ने नाराजगी जताते हुए शासन-प्रशासन के रवैये पर सवाल उठाए।बैठक में पदाधिकारियों ने कहा कि किसानों की समस्याओं का समयबद्ध तरीके से समाधान होना चाहिए। बार-बार मांग उठाए जाने के बावजूद यदि समस्याएं लंबित रहती हैं तो संगठन इसे बर्दाश्त नहीं करेगा। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मांगों का शीघ्र निस्तारण नहीं हुआ तो भाकियू राष्ट्रवादी चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेगी और जरूरत पड़ने पर आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। पदाधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि आंदोलन की स्थिति उत्पन्न होने पर इसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।बैठक के बाद संगठन की ओर से 21 सूत्री मांगपत्र तहसीलदार तथा खंड विकास अधिकारी दुबेपुर भवेश शुक्ला को सौंपा गया। किसान नेताओं ने मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए संबंधित विभागों से शीघ्र कार्रवाई कराने की मांग की।
इस दौरान किसानों से जुड़े मुद्दों को लेकर संगठन की आगामी रणनीति पर भी चर्चा हुई।बैठक में सदर तहसील प्रभारी जनार्दन पांडेय, तहसील अध्यक्ष राम नायक तिवारी, लंभुआ तहसील संगठन मंत्री नन्हाकू राम सिपाही, विष्णु शंकर मिश्रा, उपाध्यक्ष नंदलाल चौहान, भदैयाँ ब्लॉक प्रभारी अवधेश मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष अवधेश कुमार मिश्रा, नगर पालिका सुलतानपुर अध्यक्ष कुसुम चौहान, महिला जिला उपाध्यक्ष कलावती गुप्ता, तहसील महिला अध्यक्ष अनीता जायसवाल, तहसील संगठन मंत्री रेखा यादव, ब्लॉक महिला उपाध्यक्ष लक्ष्मी विश्वकर्मा, ब्लॉक महिला सचिव रूपा मिश्रा, ब्लॉक महिला अध्यक्ष दुबेपुर शिमला वर्मा समेत अनीता शर्मा, सुमन चौहान, पूजा, मायावती सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।




