भाजपा से टिकट नहीं मिला तो भावुक हुए डॉ. संजयन, बोले- छह साल संगठन में करता रहा काम
गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक सीट पर भाजपा के सामने अपनों की चुनौती, ध्रुव त्रिपाठी के खिलाफ संजयन मैदान मे
टिकट कटने से नाराज संजयन त्रिपाठी ने कार से उतारा भाजपा का झंडा, निर्दलीय मैदान में
गोरखपुर उत्तर प्रदेश/Etv News 24/संवाददाता वागीश
फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव से पहले भाजपा में टिकट को लेकर असंतोष खुलकर सामने आ गया है। पार्टी से टिकट के प्रमुख दावेदार रहे डॉ. संजयन त्रिपाठी ने भाजपा प्रत्याशी के रूप में ध्रुव कुमार त्रिपाठी के नाम की घोषणा के बाद निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान कर दिया। नामांकन के लिए निकलने से पहले उन्होंने अपनी कार से भाजपा का झंडा भी उतार दिया।
समर्थकों के बीच डॉ. संजयन त्रिपाठी टिकट न मिलने को लेकर भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से संगठन के लिए काम करते रहे हैं और टिकट की उम्मीद में चुनाव की तैयारियां भी कर रहे थे। समर्थकों के बीच पार्टी के लिए किए गए वर्षों के काम का जिक्र करते हुए उनकी आंखों में आंसू आ गए।
डॉ. संजयन त्रिपाठी ने कहा कि टिकट न मिलने के बावजूद उन्होंने संगठन के साथ काम जारी रखा, लेकिन अब उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। इसके बाद उन्होंने अपने समर्थकों के साथ नामांकन भी दाखिल किया।
भाजपा ने
गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से ध्रुव कुमार त्रिपाठी को प्रत्याशी बनाया है। टिकट की घोषणा के बाद से ही संजयन त्रिपाठी की दावेदारी और उनके अगले कदम को लेकर राजनीतिक हलचल तेज थी। अब उनके निर्दलीय मैदान में उतरने से मुकाबले में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी के सामने एक प्रमुख दावेदार भी चुनावी चुनौती के रूप में मौजूद है।
गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए नामांकन की अंतिम तिथि छह अक्टूबर है, जबकि मतदान 23 अक्टूबर को होना निर्धारित है।




