तिलौथू रोहतास/ Etv News 24
सासाराम विधायक स्नेहलता कुशवाहा ने तिलौथू प्रखंड अंतर्गत विभिन्न गांवों में सड़क दुर्घटना एवं अकाल मृत्यु की घटनाओं में मृत व्यक्तियों के परिजनों से मिलकर अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने ग्राम अमरा राटू के स्व० कुशवाहा, ग्राम चटनी बीघा के स्व० रामसरेखा राम, रकियान बीघा के स्व० ललन सिंह, ग्राम बाबूगंज के नंदलाल प्रजापति के पुत्र आर्यन कुमार एवं अनुराग कुमार, तथा तिलौथू पूर्वी के स्व० मोहन शाह की धर्मपत्नी एवं विक्रम बीघा के सुरेश कुशवाहा के पुत्र के सड़क दुर्घटना में निधन पर शोक व्यक्त किया। खास कर सासाराम विधानसभा क्षेत्र के तिलौथू प्रखंड अंतर्गत बाबूगंज निवासी नंदलाल के 18 वर्षीय पुत्र संजय कुमार की सड़क दुर्घटना में तिलौथू थाना मोड़ के समीप सड़क दुर्घटना में घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई थी। शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे विधायक स्नेहलता कुशवाहा बाबूगंज पहुंचीं और दिवंगत युवक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए इस दुखद घड़ी में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। विधायक ने सभी शोकाकुल परिवारों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया तथा इस दुःख की घड़ी में हर संभव उनके सहयोग का भरोसा दिलाया।इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि कृष्ण कुमार कुशवाहा विधायक प्रतिनिधि,संतोष शुक्ला जदयू जिला उपाध्यक्ष,भाजपा मंडल अध्यक्ष ऋतुराज उपाध्याय,संतोषी कुमारी रालोमो सासाराम नगर अध्यक्ष,राहुल कुमार रालोमो कार्यकर्ता,रवि कांत कुशवाहा,बबन सिंह कुशवाहा रालोमो नेता,हसन अली उर्फ बबलू रालोमो नेता साथ ही दर्जनों की संख्या में ग्रामीण पुरुष एवं महिला उपस्थित थी।



