कोचस/रोहतास/रमेश कुमार पांडेय/ Etv News 24
थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में बुधवार की देर शाम पुलिस ने छापेमारी कर करीब 67.32 लीटर देशी व विदेशी शराब के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है।हालांकि,इस दौरान एक शराब सप्लायर पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा.इसकी जानकारी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार सिन्हा ने दी.उन्होंने बताया कि अपर थानाध्यक्ष विजय बैठा के नेतृत्व में गठित टीम ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए रामपुर गांव में यमुना पासवान के घर छापेमारी कर 47.52 लीटर 8 पीएम विदेशी शराब बरामद किया।वहीं,मौके से शराब की बिक्री कर रहे विनय पासवान उर्फ गुड्डू को पुलिस ने गिरफ्तार किया।इसके बाद टीम ने बलथरी गांव में बगेदन राम के घर छापेमारी करते हुए 2.16 लीटर विदेशी शराब बरामद किया।इस दौरान बगेदन राम के घर शराब की डिलीवरी देने पहुंचा एक सप्लायर पुलिस को देखते ही दो कार्टन में रखे 17.64 लीटर शराब छोड़ कर भाग निकला।इस तरह छापेमारी के दौरान पुलिस ने दोनों धंधेबाजों के यहां से कुल 67.32 देशी व विदेशी शराब बरामद किया.थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार सप्लायर की पहचान कर ली गयी है,गिरफ्तारी को लेकर पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।पुलिस ने दोनों धंधेबाजों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।



