कोचस/रोहतास/रमेश कुमार पांडेय/Etv News 24
गिरीश नारायण मिश्र उच्च माध्यमिक विद्यालय परसथुआं में गुरुवार को बिहार राज्य खेल प्रतिभा खोज के तहत विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया।इसका उद्घाटन कोचस पश्चिमी जिला पार्षद विनय पाल और सामाजिक कार्यकर्ता जयशंकर प्रसाद ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया.इस दौरान जिला पार्षद विनय पाल ने शिक्षा विभाग के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि स्कूलों में सरकार की ओर से खेल-कूद का आयोजन करना अति सराहनीय कार्य है।इससे हमारे समाज के बच्चे-बच्चियों के अंदर छुपी प्रतिभा बाहर निकलेगा,जो आगे चलकर देश का नाम रौशन करेगा.वहीं, सामाजिक कार्यकर्ता सह मुखिया प्रतिनिधि जयशंकर प्रसाद ने कहा कि स्कूलों में पढ़ाई के साथ-साथ विभिन्न तरह के खेलों का आयोजन होने से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है।स्कूल के प्रधानाध्यापिका राजकुमारी यादव ने बताया कि बिहार सरकार के शिक्षा विभाग व खेल प्राधिकरण की ओर से इसका आयोजन किया गया है।इसमें एथलेटिक्स के साथ-साथ लौंग जंप, साइकिलिंग,फुटबॉल,कबड्डी आदि शामिल हैं.इसमें विभिन्न खेलों के माध्यम से प्रतिभावान छात्रों का खोज किया गया।



