कोचस/रोहतास/ रमेश कुमार पांडेय/ Etv News 24
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय नरवर भगीरथा के प्रांगण में गुरुवार को एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण को लेकर एक दिवसीय टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया।इसका उद्घाटन रोहतास के प्रभारी सर्विलांस मेडिकल ऑफिसर साभा सुंदरम व सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ तुषार कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया।इसकी जानकारी देते हुए प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक मतिऊर रहमान ताज ने बताया कि शिविर में 9 से 14 वर्ष आयु वर्ग के कुल 60 बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बिमारियों से बचाव के लिए उन्हें टीकाकृत किया गया।उन्होंने बताया कि एचपीवी टीकाकरण सर्वाइकल कैंसर के बचाव के लिए वैज्ञानिक रूप से सिद्ध और सुरक्षित है.शिविर में मुख्य रूप से एसएमओ,एमओआइसी,बीएचएम के अलावे कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की वार्डेन रंजना कुमारी, प्रखंड अनुश्रवण पदाधिकारी मुन्ना लाल,अजीत कुमार पाण्डेय,मनोज कुमार सिंह,संगीता कुमारी,सुनिता कुमारी,पंकज कुमार सहित अन्य कई उपस्थित थे।



