कोचस/रोहतास/ रमेश कुमार पांडेय/ Etv News 24
प्रखंड के लहेरी गांव में आयोजित आठ दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में बुधवार की देर रात उमापुर की टीम ने शील्ड पर कब्जा कर लिया।इस दौरान आयोजक टीम ने सफल प्रतिभागियों को 51 सौ रुपये नगद और ट्राफी देकर सम्मानित किया।कमिटी के अध्यक्ष माधवेन्द्र कुमार त्रिगुण ने बताया कि लहेरी प्रीमियम क्रिकेट टूर्नामेंट के नेतृत्व में आयोजित आठ दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट के बैनर तले बुधवार की देर रात कोचस और उमापुर (परसथुआं) के बीच खेले गये फाइनल मैच में उमापुर की टीम ने 7 विकेट पर अपनी शानदार जीत हासिल की. उन्होंने बताया कि फाइनल मैच के दौरान सर्वप्रथम कोचस की टीम ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का निर्णय लिया।इसमें कोचस की टीम ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 10 विकेट खोकर 121 रन का स्कोर खड़ा किया।वहीं,उमापुर की टीम ने अपनी बारी में बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर जीत हासिल कर शिल्ड पर कब्जा कर लिया।मैच के मुख्य संयोजक सह सामाजिक कार्यकर्ता इंजीनियर अखिलेश कुमार सिंह और कोचस थानाध्यक्ष रंजीत कुमार सिन्हा ने विजेता टीम को 51 सौ रुपये नगद और ट्राफी देकर सम्मानित किया.वहीं,उप-विजेता टीम को 2100 रुपये नगद और शील्ड देकर पुरस्कृत किया गया।इस दौरान कमेटी के मुख्य सदस्य के रूप में निशांत सिंह,प्रभाकर,श्रीकांत कुमार,नीरज सिंह,सत्यम सिंह, छोटू सिंह,बाबूलाल तिवारी,भोला सिंह,मिथिलेश कुमार,बंटी सिंह,राघवेंद्र त्रिगुण,अंकित त्रिगुण,श्याम बिहारी सिंह,राज किशोर सिंह,भाजपा उपाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह,राज नारायण सिंह,गुप्तेश्वर त्रिगुण गुप्तेश्वर सिंह,अशोक गुप्ता,अखिलेश गुप्ता सहित समिति के अन्य कई सदस्य उपस्थित थे।



