समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड के चकमेहसी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव में छापेमारी में बोड़े में बंद 84 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ महिला कारोबारी को गिरफ्तार कर प्राथमिकी दर्ज करते हुए मध्य निषेध न्यायालय में भेजा है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिलते ही थाने से दलबल के साथ सैदपुर गांव में गया। गांव की शिव कुमार सहनी की पत्नी सुशीला देवी को अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। प्राथमिकी संख्या 165/25 दर्ज कर महिला कारोबारी को जेल भेजा गया।



