समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र में अगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू होते ही सदर डीएसपी टु संजय कुमार के नेतृत्व में थाना अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा अपर थाना अध्यक्ष दीपक कुमार झा व केन्द्रीय रिजर्व बल के साथ कल्याणपुर, गोपालपुर , बिरसिंहपुर सहित विभिन्न जगहों पर मंगलवार को चुनाव को लेकर शांतिपूर्ण विधि व्यवस्था को लेकर फ्लैग मार्च निकाला गया।इस संबंध में डीएसपी ने बताया कि बाहन जांच में तेजी लाया जाएगा एव जिला वोडर क्षेत्र में चेक पोस्ट लगाकर वाहन जांच अभियान में तेजी लाने के लिए निर्देश दिया गया है वही चकमेंहसी थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर थाना अध्यक्ष मनीष कुमार के नेतृत्व में जगह-जगह फ्लैग मार्च निकाला गया।



