प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के केशोपट्टी गांव से एक दिल्ली से चुराई गई मोबाइल को कल्याणपुर पुलिस व दिल्ली पुलिस के सहयोग से बरामद की गई है। इस संबंध में कल्याणपुर पुलिस के थाना अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि दिल्ली के राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से जनवरी माह में मोबाइल चोरी हुई थी। दिल्ली पुलिस को पुलिस ने वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर पता चला कि बिहार के समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना अंतर्गत केशोपट्टी के आनंदी सहनी के पुत्र राजेश कुमार के यहां से मोबाइल बरामद पुलिस ने किया। राजेश कुमार को गिरफ्तार कर स्थानीय पुलिस ने दिल्ली पुलिस को सुपुर्द किया।



