प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी लोकल कमेटी कल्याणपुर -वारिसनगर की बैठक मुक्तापुर पंचायत भवन पर लाला प्रसाद की अध्यक्षता में ,शाह जफर इमाम के पर्यवेक्षण में रविवार को आयोजित की गई।बैठक में रिपोर्ट करते हुए अंचल मंत्री राघवेंद्र यादव ने, पार्टी के कई जोरदार संघर्ष का चर्चा किया। उन्होंने कहा पिछले दिनों शोषण, जुर्म और अत्याचार के खिलाफ गरीब -गुरबा शोषित- पीड़ित के हक के लिए, कल्याणपुर व वारिसनगर के क्षेत्र में जोरदार संघर्ष चलाया गया है। जिससे पार्टी का विकास तेजी से हुआ है।आगामी 20 मार्च को जिला मुख्यालय समस्तीपुर में सीपीआई व सीपीएम के संयुक्त विशाल प्रदर्शन का युद्ध स्तर पर तैयारी का निर्णय लिया गया है। जिसमें जनता का मुख्य सवाल 200 यूनिट बिजली फ्री, किसानों का कर्ज माफ, नौजवानों को रोजगार ,बढ़ते अपराध पर लगाम, हत्या बलात्कार, लूट व सामाजिक अन्याय के खिलाफ राज्यव्यापी प्रदर्शन किया जाएगा। सभी लोगों ने मिलकर यह फैसला लिया कि लगभग 10000 लोग कार्यक्रम में उपस्थित होंगे । पार्टी के द्वारा टोला- मोहल्ला में जाकर लोगों के बीच बैठक करके, सरकार की नाकामी को बताना है। आगामी आने वाला विधानसभा चुनाव में एनडीए की सरकार को, जनता के वोट से उखाड़ फेंकने की तैयारी करना है।बैठक में नवीकरण पर फैसला लिया गया कि आगामी 10 मार्च तक सभी सदस्य का नवीकरण कर जिला केंद्र को जमा कर दिया जाए।बैठक में राघवेंद्र यादव, भोला राय, लाल प्रसाद, विष्णु देव शर्मा, रणजीत राय, रामस्वार्थ पंडित, जयशंकर प्रसाद, ललित सहनी, मोहम्मद इंताज ,सुरेंद्र पासवान, शिवनाथ महतो, शिवकुमार गुप्ता, मोहम्मद जहांगीर इत्यादि लोगों ने भाग लिया।



