प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव में मारपीट व सड़क दुर्घटना में आधा दर्जन ज़ख्मियों का इलाज सामुदायिक अस्पताल कल्याणपुर में कराई गई। ज़ख्मियों की पहचान अस्पताल के चिकित्सक ने कल्याणपुर चौक के सीताराम महतो के पुत्र 50 वर्षीय लक्ष्मेश्वर महतो के रूप में हुई बेहतर इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर किया गया बताया गया है कि सड़क दुर्घटना में लक्ष्मेश्वर गंभीर जख्मी हो गए थे। ध्रुवगामा गांव के महेश प्रसाद ठाकुर के 35 वर्षीय पुत्र विवेक कुमार, कोयलाम गांव के रामानंद पासवान के 32 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार , कल्याणपुर गांव के नवल दास के 15 वर्षीय पुत्र आनंद कुमार, स्वर्गीय मनोज दास के पुत्र 16 वर्षीय सतीश कुमार लदौरा गांव के दिनेश शर्मा की 21 वर्षीय पुत्री नेहा कुमारी ज़ख्मियों का इलाज समुदाय का अस्पताल में कराई गई जानकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर हैदर ने दी।



