करगहर रोहतास/Etv News 24
थाना क्षेत्र अन्तर्गत पथलपुरा गांव के समीप स्थित रघुनाथपुर राजवाहा से पुलिस ने गुरुवार क एक अज्ञात पुरूष का शव बरामद किया है । इसकी जानकारी थाना अध्यक्ष कमल नयन पांडेय ने देते हुए बताया कि पथलपुरा गांव के समीप स्थित राजवाहा के पानी में अज्ञात शव को देखकर ग्रामीणों ने सूचना दी । घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने पानी में बह रहे शव को बरामद किया । उन्होंने बताया कि शव काफी सड़ गया था । जिससे बदबू और दुर्गन्ध निकल निकल रही थी। ऐसे मे शव की पहचान नही हो सकी है। उन्होंने बताया कि कि शव बहते हुए चौबे राजवाहा से रघुनाथपुर वितरणी में आ गया। शव की पहचान के लिए सभी थानों को सूचित किया गया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया गया ।



