प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के अजना पंचायत के फुलहारा गांव के अवकाश प्राप्त राज्य पथ परिवहन निगम के 74 वर्षीय कर्मी सुरेंद्र शर्मा का पटना के अस्पताल में आकस्मिक निधन हो जाने से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। पैतृक निवास पर शब पहुंचते ही गांव में कोहराम मच गया। पूर्व उपप्रमुख मनोज कुमार शर्मा ग्रामीण पुष्कर शर्मा अरुण कुमार शर्मा पूर्व मुखिया सुषमा दास ललिता देवी भाजपा नेता शशि भूषण शर्मा दिलीप कुमार इंद्रमणि शर्मा नीलमणि शर्मा राम तीरथ ठाकुर विजय ठाकुर आदि ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी। बता दे की लगभग छ माह पूर्व मृतक के इकलौते पुत्र दीपक कुमार का सड़क दुर्घटना में नेपाल में मौत हो गई थी। पत्नी का रोते-रोते बुरा हाल।



