करगहर रोहतास /Etv News 24
सासाराम चौसा पथ पर सहूआर गांव के समीप स्थित एचपी पेट्रोल पंप के सेल्समैन से शुक्रवार की देर रात मारपीट कर बीस हजार रुपए लूटने का मामला प्रकाश में आया है । इस संबंध में पेट्रोल पंप के सेल्समैन ने दो व्यक्तियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है ।थाना क्षेत्र के सहुआर निवासी सेल्समैन निर्मल कुमार ने बताया कि सहूआर स्थित एचपी पेट्रोल पंप पर मैं ड्यूटी कर रहा था । इस बीच रात्रि 11 बजे एक बाइक पर सवार दो लोग आए और 600 का पेट्रोल डालने को कहा । पेट्रोल देकर मैंने पैसा मांगा । इस पर उन्होंने गाली गलौज करते हुए बाइक खड़ा कर मेरे साथ मारपीट करने लगे । इस क्रम में उनके कमर में हथियार देखकर मैं भयभीत हो गया । उन्होंने पेट्रोल सेल्स का 20 हजार रुपए लूट कर फरार हो गए । उन्होंने बताया कि दो नामजद अपराधियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है ।थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है ।




