करगहर रोहतास/Etv News 24
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के 6 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सच्चिदानंद महाविद्यालय शाहमल खैरा देव के बहुउद्देशीय हाॅल में शुक्रवार को दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसका उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर प्रधानाचार्य प्रोफेसर डॉ अजरा प्रवीन ने किया ।छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 2026 से 30 के यूजी सत्र एक के नव नामांकित छात्र-छात्राओं के लिए यह दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया है । उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय शिक्षा समागम 2026 में लिए गए निर्णय को छात्रों तक सरल भाषा में पहुंचने की जिम्मेवारी महाविद्यालय परिवार को सौंप गई थी । प्रधानाचार्य ने बताया कि 34 साल पुरानी 1986 की शिक्षा नीति को बदलकर यह नई प्रणाली लागू की गई । यह नई प्रणाली छात्रों को कौशल ,ज्ञान और विज्ञान से जोड़ने के लिए बनाई गई है ताकि देश का शैक्षणिक विकास बेहतर हो सके । मुख्य संरचना और पैटर्न में सुधार किया गया । नव पाठ्यक्रमों पर छात्र और शिक्षकों का संवाद आयोजित किया गया । ताकि छात्रों को समझने में परेशानी न हो सके । छात्रों के प्रत्येक प्रश्नों का समाधान किया गया और दो दिवसीय कार्यक्रम राष्ट्रगान के साथ शनिवार को संपन्न किया गया ।मौके पर प्रोफेसर राजेश्वर सिंह , सौरभ कुमार शामिल थे।




