कैमूर बिहार/Etv News 24 / एस आलम मुख्य संपादक
माननीय मुख्यमंत्री, बिहार सरकार के दिनांक 16 जून 2026 को प्रस्तावित कैमूर जिला भ्रमण कार्यक्रम के सफल एवं सुरक्षित संचालन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा व्यापक यातायात प्रबंधन एवं पार्किंग व्यवस्था लागू की गई है। कार्यक्रम के दौरान संभावित भीड़ एवं यातायात दबाव को देखते हुए आमजन की सुविधा तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु 15 जून 2026 को अपराह्न 02:00 बजे से 16 जून 2026 को कार्यक्रम समाप्ति के दो घंटे बाद तक विशेष यातायात व्यवस्था प्रभावी रहेगी।
वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था:
कार्यक्रम स्थल की ओर आने-जाने वाले बड़े एवं मालवाहक वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं, ताकि सामान्य यातायात सुचारु रूप से संचालित हो सके।
भभुआ से भगवानपुर-अधौरा मार्ग की ओर जाने वाले बड़े एवं मालवाहक वाहन पूर्व पोखरा चौक से नहर मार्ग होकर अधौरा की ओर जाएंगे।
अधौरा से भगवानपुर की ओर आने वाले बड़े एवं मालवाहक वाहन नहर मार्ग से भभुआ की ओर प्रस्थान करेंगे।
बेलांव मोड़ क्षेत्र से भगवानपुर की ओर आने वाले भारी वाहन वैकल्पिक नहर मार्ग का उपयोग करते हुए अधौरा अथवा भभुआ की ओर जाएंगे।
कार्यक्रम में भाग लेने वाले आम नागरिकों, प्रशासनिक पदाधिकारियों एवं विशिष्ट अतिथियों के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थलों का निर्धारण किया गया है।
केवा नहर रोड (ग्राम अमातर के पास) – बस, चारपहिया एवं मोटरसाइकिल पार्किंग।
भगवानपुर नहर रोड (धर्मशाला के पहले) – छोटी गाड़ियों एवं मोटरसाइकिलों की पार्किंग।
मोकरी-बेतरी रोड (ओसान गोंड़ के पास) – सभी प्रकार के वाहनों की पार्किंग।
रंगमंच मैदान – प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों के वाहनों की पार्किंग।
VIP पार्किंग-01 – भगवानपुर नहर रोड स्थित धर्मशाला के पास।
VIP पार्किंग-02 – मोकरी-बेतरी रोड स्थित शिव मंदिर के पास।
VVIP पार्किंग – संस्कृत विद्यालय मैदान में।
भारी वाहनों के प्रवेश पर रहेगा प्रतिबंध:
कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा एवं यातायात सुगमता को ध्यान में रखते हुए निम्न मार्गों से आने वाले सभी प्रकार के बड़े एवं मालवाहक वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा—
भभुआ-चैनपुर रोड से माँ मुंडेश्वरी गेट होते हुए मोकरी-बेतरी मार्ग की ओर।
चैनपुर से केवा नहर रोड होकर मुंडेश्वरी की ओर।
रामगढ़-बजरडिहवा मार्ग से मुंडेश्वरी की ओर।
यह प्रतिबंध 15 जून 2026 अपराह्न 02:00 बजे से 16 जून 2026 को कार्यक्रम समाप्ति के दो घंटे बाद तक प्रभावी रहेगा।
आम जनता से अपील
जिला प्रशासन आम नागरिकों से अनुरोध करता है कि वे असुविधा से बचने एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु निर्धारित वैकल्पिक मार्गों एवं पार्किंग स्थलों का उपयोग करें तथा प्रशासन का सहयोग करें।



