प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के रतवारा गांव के मोहम्मद सोहेल के डिपो से बालू गिराकर लौट रही ट्रक के चालक से खनका चौक के समीप एक बंद पड़ी ईट भट्ठा के समीप एक अज्ञात नकाब पोश अपराधियों के द्वारा पिस्तौल के बल पर 83, हजार रुपए लूट कर मौके से बदमाश फरार हो गये। ट्रक चालक बेगूसराय जिले के बछवारा थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव के किशन देव यादव के पुत्र राजा कुमार के रूप में की गई है। ट्रक चालक का बताना है कि रतवारा गांव से बालू गिराकर खनका चौक होते हुए 5 फुटिया चौक के रास्ते समस्तीपुर जाने के दौरान पीछे से ओवरटेक कर अपराधी ने रुपए लूट लिया । बाइक सबार अपराधी कोयला कुंड की ओर भाग गया । घटना के बाद इस बाबत की सूचना स्थानीय थाने को दी गई।इस संबंध में थाना अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा व अपार थाना अध्यक्ष दीपक कुमार झा पुलिस बल के साथ घटना स्थल की ओर रवाना हो चुके हैं । आगे थाना अध्यक्ष ने बताया कि सूचना मिली है पुलिस मामले की जांच कर रही। जांचों उपरांत आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना को लेकर ट्रक चालकों में भय का माहौल बना हुआ है।



