पटना/बिहार/Etv News 24
पटना के कंकड़बाग विकलांग भवन के पास झुग्गी झोपड़ी में स्वेटर वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ।पटना कंकड़बाग में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें जरुरतमंद को के बीच स्वेटर वितरण किया गया।कंकड़ बाग विकलांग भवन के पास झुग्गी झोपड़ी के बच्चों के बीच स्वेटर वितरित किया गया।सामाजिक सेवा संस्थान के द्वारा bjp नेता स्वर्गीय नवीन किशोर सिंहा की 20वीं पुंयतिथि के अवसर पर स्वेटर वितरण का कार्यक्रम किया गया ।सामाजिक सेवा संस्थान के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, bjp बिहार प्रदेश मीडिया प्रभारी दिव्यांग प्रकोष्ठ शत्रुघ्न प्रसाद एवं सुशील कुमार सल्लू और सहयोगियों कि द्वारा बच्चों को स्वेटर पहनाया गया।इस अवसर पर संजय कुमार सिंह ने कहा कि आज हम यहां जरुरतमंदों के बीच स्वेटर वितरण करने के लिए एकत्रित हुए है। यह कार्यक्रम हमारे समाज के उन लोगों के लिए है जो ठंड के मौसम में अपने परिवार के साथ संघर्ष कर रहे हैं।वही bjp दिव्यांग प्रकोष्ठ मीडिया प्रभारी शत्रुघ्न प्रसाद ने कहा कि सामाजिक सेवा संस्थान विगत कई सालों से समाजिक क्षेत्र में अपना योगदान देते आ रही है।इस जाड़े के मौसम में, जरुरतमंद लोगों के बीच स्वेटर वितरण कार्यक्रम वास्तव में बहुत प्रशंसनीय कार्य है। इस कार्यक्रम में स्थानीय नेता एवं bjp पटना महानगर obc मोर्चा के क्षेत्रीय प्रभारी सुशील कुमार सल्लू के साथ-साथ अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।



