सासाराम/Etv News 24
इजहार आलम अनुवाद पदाधिकारी (उर्दू)-सह-प्रभारी पदाधिकारी जिला उर्दू भाषा कोषांग समाहरणालय रोहतास सासाराम एवं मो० जफर आलम उच्च वर्गीय लिपिक (उर्दू) प्रखंड कार्यालय नासरीगंज रोहतास द्वय सरकारी सेवक दिनांक 31 दिसम्बर 2025 को अपनी सेवाकाल पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो गए, जिसको लेकर जिला कार्यालय अल्पसंख्यक कल्याण विभाग परिसर सासाराम में उक्त दोनों सम्मान योग व्यक्ति का दैनिक 31 दिसम्बर 2025 को विदाई-सह-सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें श्री किशोर कुमार आनन्द उप निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण-सह-निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी जिला उर्दू भाषा कोषांग रोहतास सासाराम के दिशा निर्देश पर समस्त कर्मी, जिला उर्दू भाषा कोषांग, रोहतास सासाराम के लोग उक्त समारोह में उपस्थित हुए, जहां श्री किशोर कुमार आनन्द उप निदेशक अल्संख्यक कल्याण श्री आफताब करीम सहायक निदेशक जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग रोहतास सासाराम, पत्रकार अख्तर ईमाम अंजुम, टीपू सुल्तान, मो० आफताब आलम, मोहन कुमार कर्ण, मो० शाकिब आलम, वकार आजम, इकबाल आजम, किरण कुमारी, शाहिन इकबाल, राजकपूर आजाद, सोहला सर्वत, सायदा खातून, शकीला खातुन, इश्तियाक अहमद एवं समस्त उर्दू कर्मी उपस्थित थे। जहां सभी उपस्थित कर्मियों एवं सम्मानित लोगों ने उन्हें भाव भीनी विदाई दी एवं अपना अनुभव भी साझा किया। इजहार आलम सेवानिवृत्त अनुवाद पदाधिकारी उर्दू)-सह-प्रभारी पदाधिकारी ने अपने संबोधन में उर्दू के प्रगति के लिए किए हुए कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि वरीय पदाधिकारी से तालमेल बनाकर ईमानदारी और सक्रियता के साथ ससमय कार्य निष्पादन किया जाना चाहि, इसी से होगी सराहना। समारोह के अंत में श्री किशोर कुमार आनन्द उप निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने कहा कि अच्छे कार्यों की ही सराहना होती जो इज़हार आलम साहब में दिखाई दिया उनकी विदाई पर हम दुख न व्यक्त करते हुए कहेंगे कि वो इज़्ज़त बनाकर सेवानिवृत हुए, उन्हें बधाई, शुभकामना, दीर्घायु एवं मंगल जीवन की कामनाओ के साथ उक्त द्वय सरकारी सेवक को फूल माला, अंगवस्त्र, पुस्तगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सभी उपस्थित लोगों ने उन्हें ससम्मान एवं भावभीनी विदाई दी।



