डेहरी ओन सोन रोहतास/Etv News 24
समाज सेवी व नेक दिल इंसान थे स्व. चंद्रदीप राम। उक्त बातें प्रखंड क्षेत्र के बेरकप ग्राम में रांची में पदस्थापित सहायक अभियंता ददन राम के पिता स्वर्गीय चन्द्रदीप राम के तृतीय पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा के कार्यक्रम में उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के उपरांत डेहरी अनुमंडल विधिज्ञ संघ के पूर्व अध्यक्ष उमाशंकर पाण्डेय उर्फ मुटुर पाण्डेय ने कहा।उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों के सुख-दुख में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते थे। वह पढ़े-लिखे नहीं थे फिर भी अपने बच्चों को संस्कार देते हुए पढ़ा लिखा कर अधिकारी बनाया। वे एक अच्छे कवि थे और शायरी में उनकी रूचि रहती थी। उनके तीन भाई थे, वे सबसे छोटे थे। उनके पांच पुत्र दो पुत्रियां थीं। उनके बड़े पुत्र ललन राम स्वास्थ्य विभाग, दूसरे पुत्र ददन राम सहायकअभियंता, तृतीय पुत्र नंदू राम तथा रामावतार राम, पुलिस अधिकारी, सबसे छोटे पुत्र कृष्णा कुमार रेलवे में अधिकारी हैं। उनके पुत्र ददन राम ने कहा कि हमारे पिताजी हम लोगों को मिलजुल कर रहने और पढ़ने की सलाह देते रहते थे। पुण्यतिथि पर कंबल वितरण के साथ साथ भंडारा का आयोजन किया गया। इस मौके झारखंड रांची से आए बिनोद कुमार बांके, राम प्रसाद, सुरेंद्र,राम, शत्रुघन राम, मोहन राम, सोहराई राम, सतीश कुमार, पोता आलोक कुमार, अभिषेक कुमार, नवीन, निलेश, अभिजीत, अभिनव कुमार, पर पोता शौर्या, पोती प्रीति कुमारी, निशि कुमारी, चिंता, सविता, कंचन, हेवन्ती देवी, गुलजारों, निर्मला, संगीता, लालसा तथा बेटी कमला देवी, विमला देवी, सहित काफी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।



