सासाराम/रोहतास Etv News 24
जिला मुख्यालय सासाराम के पायलट बाबा आश्रम के समीप चल रहे “लंदन थीम मेला” में शुक्रवार शाम बड़ा हादसा हो गया। मेले में लगा एक झूला अचानक बेकाबू हो गया, जिससे उसमें सवार कई लोग नीचे गिर पड़े। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की चीख-पुकार सुनाई देने लगी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, झूला तेज गति में था तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया। झूले में बैठे कई लोग गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन और एम्बुलेंस मौके पर पहुंच गई। घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुट गयी है और मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। हादसे के बाद मेले में मौजूद लोगों में दहशत का माहौल है।



