प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
समस्तीपुर: कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र से गुजरने वाली मुख्य सड़क मुक्तापुर मोईन के पास आमने-सामने की टक्कर में टेंपो पर सवार आधा दर्जन महिला पुरुष जख्मी हुए। स्थानीय लोगों के सहयोग से सदर अस्पताल भेजा गया जिसमें तीन की पहचान हुई है तीन अलग-अलग निजी क्लीनिक में इलाज कराये। घटना की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने दोनों गाड़ी को कब्जे में लेकर अग्रतर कार्रवाई शुरू कर दी।

दोनों गाड़ियों के चालक फरार बताए गए। सदर अस्पताल के चिकित्सक ने ज़ख्मियों की पहचान चकमहेसी थाना क्षेत्र के सोमनाहा चौकसीमा गांव के अवधेश महतो की पत्नी 32 वर्षीय पिंकी देवी, वारिसनगर थाना क्षेत्र के नगर बस्ती गांव के हरिलाल साह के पुत्र 40 वर्षीय संतोष साह मधुरापुर टारा गांव के 35 वर्षीय नीतू कुमारी के रूप में पहचान हुई। बाक़ी की पहचान निजी अस्पताल में इधर-उधर भर्ती होने के कारण नहीं हो पाई। थाना अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि दोनों गाड़ियों को जप्त करते हुए फरार चालक की पहचान की जा रही है। अग्रतर कार्रवाई जारी है।



