सासाराम कार्यालय Etv News 24
सासाराम/रोहतास: मृतीका के परिजनों ने सूर्या क्लिनिक बौलिया सासाराम के चिकित्सक पर लापरवाही की आरोप लगाया है।मृतीका 25 बर्षिय सोनी शर्मा नोखा थाना क्षेत्र अमैठी निवासी सोनू शर्मा की पत्नी बताई गई है।मृतका के मामा वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि उसके भगिनी सोनी शर्मा का नसबंदी का ऑपरेशन सूर्या क्लिनिक बौलिया सासाराम में करने के बाद चिकित्सक ने छुट्टी दे दिया जहां क्लिनिक से बाहर निकलने के बाद उसकी हालत बिगड़ती गई तो सदर अस्पताल सासाराम लाया।जहां चिकित्सकों ने मृत्यु घोषित कर दिया ।वहीं लोगों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाया है।वहीं लोगों ने मामले नगर थाना सासाराम में चिकित्सक के खिलाफ शिकायत करने की बात बताई है।फिलहाल मृतीका के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम में लाया गया है।



