झारखंड /Etv News 24/ब्यूरो रिपोर्ट
झारखंड पुलिस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सोशल मीडिया के जरिए कथित रूप से जान से मारने की धमकी देने के मामले में अलीम अंसारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस के अनुसार, रांची के नगड़ी थाने में भाजपा मंडल अध्यक्ष रितेश राज महतो की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि साहेर गांव निवासी अलीम अंसारी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया तथा उन्हें जान से मारने की धमकी दी। नगड़ी थाना पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी




