तिलौथू रोहतास/Etv News 24
बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि राज्य में पंचायत चुनाव परिसीमन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जिन पंचायतों की पात्रता नगर पंचायत अथवा नगर निगम बनने की है, उनका रिकॉर्ड और रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। परिसीमन के बाद जो क्षेत्र निर्धारित मानकों पर खरे उतरेंगे, उन्हें नगर पंचायत या नगर निगम का दर्जा दिया जाएगा, जिसके बाद चुनाव संपन्न होंगे।सोमवार की शाम सासाराम विधानसभा क्षेत्र के भ्रमण के दौरान मंत्री दीपक प्रकाश सबसे पहले सरैया पंचायत पहुंचे, जहां उन्होंने दिवंगत सरपंच राम नारायण शर्मा के निधन पर उनके परिजनों से मुलाकात कर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की और उन्हें ढांढस बंधाया। इसके बाद मंत्री पड़रिया गांव पहुंचे, जहां तिलौथू के जगदेव चौक मोड़ के समीप डंपर की चपेट में आने से मृत युवक विकास कुमार, पिता भोला सिंह, के परिजनों से मिलकर शोक व्यक्त किया तथा हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।इसके उपरांत मंत्री राकियान बिगहा स्थित विधायक प्रतिनिधि श्री कृष्ण कुमार के आवास पहुंचे, जहां उन्होंने रात्रि भोजन किया। कार्यक्रम के बाद वे पटना के लिए रवाना हो गए।इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में मंत्री ने पंचायत चुनाव, परिसीमन और शहरी निकायों के विस्तार से जुड़े विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। उनके साथ राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिला अध्यक्ष कपिल कुमार धर्मेंजा, अमित कुमार (पंचायत समिति सदस्य, चंदनपुरा , प्रखंड अध्यक्ष फुलेंद्र कुशवाहा, आरएलएम प्रदेश महा सचिव बनारसी कुशवाहा, जदयू के जिला बीस सूत्री के सदस्य संतोष शुक्ला, रमेंद्र कुशवाहा, पैक्स अध्यक्ष राजकुमार कुशवाहा, पूर्व विधायक प्रतिनिधि प्रभु यादव, समाजसेवी बलजीत सोनी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।




