करगहर रोहतास/Etv News 24
सिरिसियां मोड़ के समीप विगत बुधवार को बाइकों की टक्कर में गंभीर रूप से जख्मी युवक की इलाज के दौरान गुरुवार की सुबह मौत हो गई । इस आशय की जानकारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर चंदन कुमार ने दी । परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार भोजपुर जिला के पीरो निवासी आजाद आलम सासाराम स्थित एक रिश्तेदारी में जा रहा था । इस बीच सिरिसियां मोड़ के समीप विपरीत दिशा से आ रही एक अनियंत्रित बाइक ने टक्कर मार दी । इस घटना में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया । सदर अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई ।चिकित्सा प्रभारी ने बताया कि सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से जख्मी युवक खून की उल्टी कर रहा था । जिसे देखते हुए तत्काल सदर अस्पताल रेफर किया गया था । पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया ।



