करगहर रोहतास/Etv News 24
थाना क्षेत्र अंतर्गत फकीली गांव के बधार में स्थित राइस मिल के समीप गुरुवार को हार्वेस्टिंग के दौरान निकली चिंगारी से गेहूं की खड़ी फसलों में आग लग गई। इस घटना में 33 किसानों के 50 बीघे भूमि में लगी गेहूं की फसलें जलकर राख हो गई ।घटना के संबंध में किसानों ने बताया कि राइस मिल के समीप हार्वेस्टिंग का कार्य किया जा रहा था । इस बीच हार्वेस्टर से निकाली चिंगारी से डंठलों में आग लग गई । तेज पछुआ हवा ने घी का काम किया। देखते ही देखते डंठलों के बाद गेहूं की खड़ी फसलों में आग पकड़ लिया। लपटे इतनी तेज थी कि आग पर काबू पाना मुश्किल था। फायरब्रिगेड को सूचना दी गई । प्रखंड के वरीय पदाधिकारीयों को आग लगी की जानकारी दी गई । लेकिन समय से नहीं पहुंचने के वजह से आज पर काबू नहीं पाया जा । उन्होंने बताया कि उतरी छोर में सिंचाई करहा और पूर्वी छोर में पक्की सड़क नहीं होती तो आग सैकड़ो बीघा गेहूं की फसलें जलकर राख कर देती । उन्होंने बताया कि आग लगी की घटना में महेंद्र राय, जनार्दन राय, राजेश राय, मुकेश राय , राजेश्वर राय , सुरेश राम , लालू राम , सुनील राय , उमेश राय ,अशोक राय , वकील राम , बालेश्वर राय , रमाशंकर राय , राय जयराम राय , रामेश्वर राय , गोवर्धन राय , सरोज राय , संतोष राय ,मनिंदर राय , शिव मुनि राय , विनोद राय ,केशव राम , अरविंद राय , निर्मल राय , सरोज सिंह सहित 33 किसानों के 50 बीघे खेत में लगी गेहूं की फसलें जलकर राख हो गई । किसानों ने बताया कि पछुआ हवा की वजह से आज पूर्व की ओर बढ़ रही थी । अगर हवा का रुख बदलता तो समीप में स्थित राइस मिल भी चपेट में आ सकता था ।किसानों ने अंचल अधिकारी को आवेदन पत्र देकर मुआवजा की राशि उपलब्ध करने की मांग की है ।



