कैमूर बिहार/ Etv News 24
शिक्षा विभाग, कैमूर के तत्वावधान में आज दिनांक 02 अप्रैल 2026 को समाहरणालय स्थित माँ मुण्डेश्वरी सभागार में ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2026’ का आयोजन किया गया। इस समारोह में जिला पदाधिकारी कैमूर द्वारा इण्टरमीडिएट एवं मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2026 में जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। समारोह में विभिन्न संकायों के जिला टॉपरों को पुरस्कृत किया गया, जिनमें मुख्य रूप से निम्नलिखित परीक्षार्थी शामिल रहे:इन्टरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 (टॉपर्स):कला (Arts): पूर्वी कुमारी (92.80%) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। शुभम प्रसाद (92.60%) दूसरे और रोशनी गुप्ता (92.40%) तीसरे स्थान पर रहे। वाणिज्य (Commerce): सपना राय (85.60%) जिला टॉपर बनी हैं। देव श्रीवास्तव और माही केशरी (85.20%) संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। विज्ञान (Science): सुहाना कुमारी ने 93.80% अंकों के साथ जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। सुहानी सिंह (91.00%) दूसरे और काजल कुमारी व नीमा कुमारी (90.80%) संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रही हैं। मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2026 (टॉपर्स):विकास कुमार गुप्ता ने 97.20% (486 अंक) प्राप्त कर मैट्रिक परीक्षा में जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। श्वेता कुमारी, सुजाता कुमारी और पल्लवी पाण्डेय (96.40%) ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान हासिल किया है। मोहम्मद गौहर अंसारी (96.20%) जिले में तीसरे स्थान पर रहे।



