सासाराम/रोहतास/ Etv News 24
गुरुवार को रोहतास समाहरणालय स्थित डीआरडीए सभागार में जिला पदाधिकारी, रोहतास उदिता सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की डी-ब्रीफिंग बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार, उप विकास आयुक्त विजय कुमार पाण्डेय, अपर समाहर्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी सासाराम डॉ नेहा कुमारी एवं डेहरी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सासाराम एवं डेहरी सहित कई वरीय अधिकारी मौजूद रहे।बैठक के दौरान हाल ही में संपन्न रामनवमी शोभायात्रा के शांतिपूर्ण आयोजन पर सभी संबंधित विभागों, शांति समिति के सदस्यों एवं आमजन के सहयोग की सराहना की गई। साथ ही पूरी तरह से ढोल नगाड़े पर निकली तकिया की शोभायात्रा की सराहना की गई। जिला पदाधिकारी ने कहा कि आपसी सौहार्द, प्रशासनिक तत्परता और नागरिकों की सजगता के कारण पर्व पूरी तरह शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जो जिले के लिए गर्व की बात है।इस अवसर पर जिला स्तरीय शांति समिति एवं नगर पूजा समिति के सदस्यों को उनके सराहनीय योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में मो० अखलाख अहमद रिजवी, सरदार सुचीत सिंह उर्फ पप्पू, श्री सत्य नारायण स्वामी, प्रो० गुरुचरण सिंह, श्री संजय कुमार सिंह उर्फ बालाजी, मो० शाहनवाज खान, शौकत अली खान, श्री विनय प्रकाश, श्री मदन प्रसाद वैश्य, मो० गुलाम मुस्ताफा, श्री अशोक कुमार, श्री राम इकबाल सिंह, डॉ सरोज कुमार, श्री कमलेश महतो, श्री संदीप सोनी, सरदार मानिक सिंह, श्री मुरारी सिंह एवं श्री संजय कुमार गुप्ता शामिल रहे।इसके अतिरिक्त नगर पूजा समिति सासाराम के महामंत्री श्री संतोष कुमार, अध्यक्ष डॉ शिवनाथ चौधरी एवं उपाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी रजनीश कुमार वर्मा को भी सम्मानित किया गया। वहीं हिन्दू सेवा दल के सदस्यों को भी उनके योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।जिला पदाधिकारी ने कहा कि जिले में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए प्रशासन और समाज के सभी वर्गों का सहयोग अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने भविष्य में भी इसी प्रकार समन्वय और सतर्कता बनाए रखने की अपील की।



