डेहरी ओन सोन रोहतास/Etv News 24
शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहल करते हुए आर एस के पब्लिक स्कूल, बस्तीपुर डेहरी ऑन सोन ने विद्यार्थियों के लिए बड़ी सौगात दी है। अब मेडिकल और इंजीनियरिंग की तैयारी करने वाले छात्रों को कोटा, पटना या वाराणसी जैसे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि उन्हें अपने ही शहर में बेहतर मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा।विद्यालय के निदेशक आनंद सिंह ने बताया कि संस्थान का मुख्य उद्देश्य छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ अनुशासित वातावरण में देश की प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं—NEET और JEE—की तैयारी कराना है।उन्होंने जानकारी दी कि आर एस के ट्यूटोरियल का भव्य उद्घाटन 05 अप्रैल 2026 (रविवार) को किया जाएगा, जबकि नियमित कक्षाएं 06 अप्रैल 2026 से प्रारंभ होंगी।यह सुविधा कक्षा 11वीं और 12वीं के सीबीएसई एवं बिहार बोर्ड के अंग्रेजी माध्यम के विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध होगी। प्रत्येक सत्र का शुल्क मात्र ₹20,000 निर्धारित किया गया है, जिसमें पाठ्यक्रम के साथ-साथ अध्ययन सामग्री और ड्रेस भी संस्थान द्वारा प्रदान की जाएगी।छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए संस्थान द्वारा 15 दिनों का फ्री डेमो क्लास भी उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि विद्यार्थी और अभिभावक गुणवत्ता का स्वयं अनुभव कर सकें।इस पहल से स्थानीय छात्रों में काफी उत्साह देखा जा रहा है और उम्मीद जताई जा रही है कि यह कदम क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा।



