सासाराम, रोहतास/Etv News 24
जिला पदाधिकारी, रोहतास के नेतृत्व में आगामी 12 अगस्त 2026 को समाहरणालय (कलेक्टर ऑफिस) परिसर से एक ऐतिहासिक ‘भव्य तिरंगा यात्रा’ का आयोजन किया जाएगा। यह यात्रा समाहरणालय परिसर से प्रारंभ होकर पोस्ट ऑफिस चौक, गांधी चौक और धर्मशाला होते हुए निशान सिंह चौक तक जाएगी, तथा पुनः वापस समाहरणालय परिसर लौटकर संपन्न होगी।इस राष्ट्रभक्ति से सराबोर तिरंगा यात्रा में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के छात्र-छात्राएं, संत जोसेफ स्कूल के बच्चे संयुक्त रूप से भाग लेंगे। साथ-साथ सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी शामिल होंगे।इस यात्रा का मुख्य आकर्षण *संत जोसेफ स्कूल* के बच्चों द्वारा निकाली जाने वाली मनमोहक झांकी होगी। झांकी में स्कूली बच्चे भारत माता, झांसी की रानी और वीरांगना लक्ष्मीबाई के जीवंत भेष में नजर आएंगे, जो सभी के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे।




