पटना बिहार/ Etv News 24
मुख्यमंत्री, बिहार सम्राट चौधरी द्वारा आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के 1,01,32,888 पेंशनधारियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत जुलाई माह की पेंशन राशि ₹1,100 प्रति लाभार्थी सीधे डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खातों में अंतरित की गई।जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी, कैमूर नितिन कुमार सिंह, अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, कैमूर एवं सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा सहित संबंधित पदाधिकारी एवं पेंशन लाभार्थी ऑनलाइन माध्यम से कार्यक्रम में जुड़े।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य के वृद्धजनों, विधवा महिलाओं एवं दिव्यांगजनों के कल्याण के प्रति बिहार सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने पेंशनधारियों को आश्वस्त किया कि प्रत्येक माह की 10 तारीख को विगत माह की पेंशन राशि डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खातों में अंतरित की जाएगी।




