करगहर रोहतास /Etv News 24
स्थानीय बाजार में स्थित सासाराम चौसा पथ के दोनों किनारे अतिक्रमण हटाने के लिए सीओ ने सरकारी भूमि की मापी कराई । सड़क किनारे अतिक्रमण से प्रतिदिन जाम की समस्या बनी रहती है । जिसे देखते हुए उच्च न्यायालय के आदेश पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही ।अंचलाधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि बाजार में सासाराम चौसा पथ , करगहर राजवाहा के पूर्वी व पश्चिमी तटबंध जो सिंचाई विभाग की अतिक्रमित भूमि है की मापी कर अतिक्रमणकारियों की सूची बनाई गई । जिसके आलोक में कार्रवाई की जाएगी ।



