कोचस/रोहतास/ रमेश कुमार पांडेय/Etv News 24
प्रखंड के प्रमुख चार जगहों पर सरकार के निर्देश के आलोक में बुधवार को मुख्यमंत्री संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।ऊर्जा विभाग के तरफ से साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के कनीय अभियंता राहुल रंजन के नेतृत्व में सेलास, चंवरी,लहेरी और चितांव गांव में लगे एलसीडी के माध्यम से उपभोक्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बात को सुना।इस दौरान सीएम ने उपभोक्ताओं को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए ऊर्जा विभाग ने अच्छा काम किया है।राज्य सरकार ने सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट निःशुल्क बिजली योजना धरातल पर लागू की है.जिससे सब लोग खुश हैं।2005 से पहले बिजली के अभाव में कोई काम नहीं होता था.इसके बाद से बिजली के क्षेत्र में लगातार काम किया गया है.ऊर्जा के क्षेत्र में काम करके सभी गांव एवं टोला में बिजली पहुंचाई गयी. जिसे वर्ष 2018 में सभी के घर तक बिजली पहुंचाने का काम पूरा किया गया.नये घर व टोलों में भी बिजली पहुंचाई गई है।सस्ती दर पर बिजली उपलब्ध कराई जा रही है।यह काफी अच्छी पहल है.इसके बाद जेइ ने ग्रामीणों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि सरकार की इस पहल से लोग लाभान्वित हो रहे हैं।यह योजना गरीब परिवारों के लिए वरदान साबित हो रहा है।इस दौरान उन्होंने शून्य बिजली बिल उपभोक्ताओं को सम्मानित किया.मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी अजीत कुमार,एसआई मनोज कुमार,प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार,विकास कुमार,पवन कुमार,लालजी राम सहित आसपास के दर्जनों गांव के सैकड़ों लोग उपस्थित थे।



