सासाराम कार्यालय/ Etv News 24
चेनारी (रोहतास) पेवन्दी पंचायत के वार्ड 8 में आंगनबाड़ी केंद्र 1 कोड संख्या 43 का मनरेगा योजना से बने नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र भवन का उद्घाटन बाल विकास परियोजना पदाधिकारी ने नेहा कुमारी एवं मुखिया नीलम देवी ने संयुक्त रूप से फिता काटकर किया। सीडीपीओ नेहा कुमारी ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र भवन नहीं रहने के कारण यहां के नोनीहाल बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था यहां के नौनिहालों के परेशानियों को देखते हुए विभाग के द्वारा मनरेगा योजना के तहत आंगनबाड़ी केंद्र का भवन का निर्माण कराया गया अब नौनिहाल बच्चों छत के नीचे अपना पठन-पाठन करेंगे। पेवन्दी पंचायत की मुखिया नीलम देवी ने बिहार एवं केंद्र सरकार के द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि सरकार के द्वारा अब नौनिहालों को आंगनबाड़ी केंद्र में पठन-पाठन करते हैं उसके लिए भी अब भवन का निर्माण करा रहे हैं ताकि नौनिहालों को छत के नीचे रहकर अपना पठन-पाठन का कार्य कर सकें। मौके पर सीडीपीओ नेहा कुमारी पंचायत के मुखिया नीलम देवी पंचायत के सभी वार्ड सदस्य एवं बीडीसी सदस्य महिला पर्यवेशिका डॉक्टर प्रियंका प्रियदर्शनी महिला प्रवेशिका फरजाना परवीन उपस्थित थी। आंगनबाड़ी केंद्र के सेविका फरहीन बानो द्वारा कार्यक्रम की तैयारी की गई थी।



