करगहर रोहतास/Etv News 24/मैनुद्दीन आलम
थाना क्षेत्र अंतर्गत बभनी गांव के बधार में गुरुवार को सिंचाई कर रहे एक किसान करंट के चपेट में आ गया । इस घटना में वह झुलस कर व जमीन पर गिर पड़ा । जिसे देख आसपास के किसान उस ओर दौड़े तथा विद्युत आपूर्ति बंद कर तत्काल जख्मी किसान को निजी अस्पताल ले गए । जहां चिकित्सकों ने जांचों परांत उसे मृत घोषित कर दिया ।घटना के संबंध में बताया जाता है कि बभनी निवासी 50 वर्षीय गुप्तेश्वर गुप्ता गांव के बधार में धान की रोपनी के लिए खेतों में पटवन कर रहे थे । खेतों की ओर जाने के क्रम में उनका पैर पहले कटा हुआ प्लास्टिक विद्युत तार के ऊपर पड़ गया । जिससे वे करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए । जिससे उनकी मौत हो गई । थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया गया।



