सासाराम रोहतास/Etv News 24/ब्यूरो रिपोर्ट
रेलवे स्टेडियम, सासाराम में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत एमएसएमई–विकास एवं सुविधा कार्यालय, पटना द्वारा तीन दिवसीय प्रदर्शनी-सह-व्यापार मेले का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन जिला पदाधिकारी रोहतास श्रीमती उदिता सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया।मेले में पारंपरिक कारीगरों द्वारा निर्मित हस्तशिल्प, लकड़ी, लोहे के उत्पाद, वस्त्र व सजावटी सामग्री का प्रदर्शन एवं बिक्री की व्यवस्था की गई है। डीएम ने स्टॉलों का निरीक्षण कर कारीगरों का उत्साहवर्धन किया और बैंकिंग संस्थानों को ऋण प्रक्रिया सरल व समयबद्ध करने का निर्देश दिया।कार्यक्रम में बताया गया कि इस माह अब तक 130 ऋण स्वीकृत किए जा चुके हैं तथा आज 100 ऋण वितरण का लक्ष्य रखा गया है। रोहतास जिला योजना के क्रियान्वयन में राज्य में चौथे स्थान पर है। कार्यक्रम में विभिन्न अधिकारी, बैंक प्रतिनिधि व बड़ी संख्या में कारीगर उपस्थित रहे।



