करगहर रोहतास/Etv News 24
थाना क्षेत्र के अररुआं ग्राम पंचायत के अकोढ़ी गांव में गुरुवार को एक महिला को डायन बताकर सामूहिक पिटाई का मामला प्रकाश में आया है । इस संबंध में उसके पति द्वारा पांच लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है ।घटना के संबंध में महिला के पति भुवन राम ने बताया कि गांव के आधा दर्जन युवक उनके दरवाजे से गुजरते समय मेरा नाम लेकर मेरी पत्नी को डायन बताकर कर शोर मचाते हैं । जब इसकी शिकायत करने उनके अभिभावकों के घर पहुंचा तो एक दर्जन लोगों मुझे खदेड़ लिया और मेरे दरवाजे पर पहुंच गए । उन्होंने गाली गलौज करते भद्दी भद्दी-गालियां दी । जब मै और मेरी पत्नी इसका विरोध करते हुए घर से बाहर निकाले तो सभी लोगों ने डायन कह कर मेरी पत्नी और मुझे सार्वजनिक रूप से मारपीट करने लगे । उसने बताया कि इस तरह की हरकत उन्होंने तीन बार किया है। मजबूर होकर उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज करा रहा हूं।थानाध्यक्ष कमल और पांडेय ने बताया कि इस संबंध में महिला के पति ने उसी गांव के मनोज राम ,श्रीकांत राम ,भोलाराम , विकास राम और मनोज राम को नामजद अभियुक्त बनाते हुए शुक्रवार को एफआईआर दर्ज कराई है । अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है ।



