नबीनगर/औरंगाबाद/Etv News 24
रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट नबीनगर ने ऑपरेशन सतर्क के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 31 हजार रुपये मूल्य की 47 लीटर अंग्रेजी एवं देशी शराब लावारिस अवस्था में बरामद की है।
आरपीएफ से मिली जानकारी के अनुसार, 16 जुलाई 2026 को निरीक्षक प्रभारी राम विलास राम के नेतृत्व में उप निरीक्षक जय प्रकाश प्रसाद, सहायक उप निरीक्षक दिनेश प्रसाद, आरक्षी संतोष कुमार मिश्रा, रवि कुमार एवं विजय चंद आलोक की संयुक्त टीम ने गाड़ी संख्या 53349 में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान एक लावारिस पैकेट से करीब 47 लीटर अंग्रेजी एवं देशी शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 31 हजार रुपये बताई गई है।
आरपीएफ ने बरामद शराब को जब्त कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की तथा अग्रिम कार्रवाई के लिए स्थानीय थाना नबीनगर को सुपुर्द कर दिया।
आरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि रेलवे परिसर और ट्रेनों में अवैध शराब, मादक पदार्थों तथा अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं की तस्करी रोकने के उद्देश्य से ऑपरेशन सतर्क के तहत लगातार विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे और अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।




