पटना बिहार/Etv News 24
वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने बिहार के विकास के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। उनके संगठन ‘ अनिल अग्रवाल फाउंडेशन ‘ ने बिहार सरकार के साथ मिलकर एक खास समझौते (MoU) पर साइन किए हैं। इस समझौते के तहत पूरे बिहार में ‘नंद घर’ (आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र) खोले जाएंगे, जो बच्चों की शिक्षा और महिलाओं के विकास पर काम करेंगे। इसकी जानकारी खुद अनिल अग्रवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक भावुक पोस्ट शेयर करके दी। अनिल अग्रवाल ने अपनी पोस्ट में लिखा कि बिहार से उनका रिश्ता सिर्फ जन्म का नहीं है, बल्कि वहां से मिले अच्छे संस्कारों का भी है। उन्होंने कहा, ‘मैंने बिहार में ही सपने देखना और मेहनत करना सीखा। आज मैं जो कुछ भी हूं, उसमें बिहार की मिट्टी का बहुत बड़ा योगदान है। इसलिए इस धरती के लिए कुछ करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।




