तिलौथू /रोहतास/ Etv News 24
स्थानीय प्रखंड के राकियान बीघा गांव के निवासी रंजीत कुमार ( 25 वर्ष) की झारखंड के गढ़वा जिला अंतर्गत जपला में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो जाने से पूरे गांव में मातम का माहौल कायम है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रंजीत कुमार शनिवार की शाम किसी निजी कार्य से जपला गया था। देर रात जपला रेलवे लाइन के किनारे उसका शव संदिग्ध अवस्था में मिलने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कीघटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी जपला पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। यह मामला दुर्घटना, आत्महत्या अथवा किसी अन्य कारण से जुड़ा हो सकता है। खैर इसका खुलासा तो पुलिसिया जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।इधर युवक की असामयिक मौत की खबर फैलते ही रकियान बीघा गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।ग्रामीणों ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष एवं गहन जांच कर जल्द से जल्द सच्चाई सामने लाने की मांग की है।




