प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर चकमेहसी थाना क्षेत्र के नवाबगंज गांव में एक महिला को मार दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में मृतक के पिता ने चकमेहसी थाने में आवेदन देकर पति व ससुर पर जहर पिलाकर हत्या करने की बात कही । चकमेहसी पुलिस मामले की अनुसंधान में जुटी गई।मुजफ्फरपुर जिला के सकरा थाना अंतर्गत राजा पाकर गांव के गोपालपुर निवासी पंकज सिंह का आरोप है, कि वह अपने पुत्री अमीषा भारती उर्फ चांदनी की शादी धूमधाम से नवाबगंज के सत्यानंद ठाकुर के पुत्र प्रिय रंजन कुमार से हिंदू रीति रिवाज के साथ की गई थी। शादी के बाद दो पुत्र जन्म लिए।इसी बीच अचानक उसके पति ने द्वारा शराब के नशे में घूत होकर साथियों के साथ जहर पिलाकर हत्या कर दिए जाने की बात पीड़ित पिता ने कहीं।मामले में चकमेहसी थाना अध्यक्ष संतोष कुमार यादव का बताना है, कि मृतक के परिजनों द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर पुलिस तहकीकात में जुट गई है। अग्रतर करवाई जारी।



