प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर पूसा कल्याणपुर मुख्य सड़क के रमौली के समीप सड़क पर अज्ञात बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर जख्मी होने का मामला प्रकाश में आया है। स्थानीय लोगों के सहयोग से निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया जहां स्थिति गंभीर देखते हुए निजी क्लीनिक के चिकित्सक ने 112 की टीम को सूचना दी। सूचना पर पहुंची 112 की टीम ने सामुदायिक अस्पताल कल्याणपुर में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने स्थिति गंभीर देखते हुए समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर किया। घटना गुरुवार की देर शाम की बताई गई है। इस संबंध में स्थानीय पुलिस ने बताया कि अज्ञात गंभीर जख्मी की पहचान नहीं हो पाई ।



