प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर अंचल क्षेत्र के नगर निगम क्षेत्र मुक्तापुर वार्ड 07 में खाना बनाने के क्रम में आग लगने से तीन घर जलकर राख हो गए। फायर ब्रिगेड ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। आग लगने की सूचना अंचल पदाधिकारी शशि रंजन को पैक्स अध्यक्ष भोला राय ने दी। सूचना मिलते हैं।अंचल पदाधिकारी ने हल्का कर्मचारी को जायजा लेने के लिए भेजा। हल्का कर्मचारी ने जायजा प्रतिवेदन में गांव के मुनेश्वर राय के पुत्र रामप्रवेश राय, भाई दिलीप राय सिकंदर राय के पुत्र विजय राय के घर जले घर में रखे अनाज बर्तन कपड़ा कैश सब जलकर रात हो गए। वहीं दूसरी और बिरसिंहपुर वार्ड 10 में आग लगने से दो घर जलकर राख हो गए। अग्नि पीड़ित में छठू राय के पुत्र सुनदेश्वर राय व पुत्र संजय राय के घर जलकर राख हो गए। आगे सीओ ने बताया कि सभी अग्नि पीड़ित को पन्नी उपलब्ध कराई गई है आपदा से मिलने वाली सरकारी सहायता मिलेगी।



