प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के वासुदेवपुर गांव केवट दो में एक बंद पड़े घर में अज्ञात चोरों ने रविवार की रात घर का में गेट का कब्ज उखाड़ कर घूसे घर में रखें। सभी सामानों को बिखेर दिया। उप मुखिया के अनुसार जो सामान चोर को भाया वो लेकर चंपत हो गए। पीड़ित गृह स्वामी मिथिलेश कुमार सिंह बाहर गए हुए थे घर में कोई नहीं था। सोमवार की सवेरे घर के बगल के लोग घर के पीछे कंबल आदि फेके देखकर ग्रामीणों को दिखाकर शोर मचाए। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थाना अध्यक्ष रणवीर कुमार राउत दलबल के साथ पहुंचकर घटना स्थल की जांचकी। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि एस एल एल की टीम सहित स्क्वायर डॉग मंगाई जाएगी। गृह स्वामी के आवेदन देने के बाद प्राथमिक की दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जाएगी। बताते चले कि थाना क्षेत्र के अजना पंचायत के वार्ड 4 फुलहारा में उमाशंकर शर्मा के घर लगभग 35 लाख के जेवरात सहित सामान की चोरी हो गई थी। स्क्वायर डॉग सहित एस एफ एल की टीम ने जांच भी की दो को हिरासत में दिया भी गया। अब तक गृह स्वामी के चोरी हुए सामानों मे सफलता नहीं मिल पाई। इस बात को लेकर थाना क्षेत्र के लोगों में कराके की ठंड में भर व्याप्त है। नए थाना अध्यक्ष ने कमान संभाली है लोग उनकी ओर नजर गड़ाए हुए हैं। थाना अध्यक्ष ने बताया कि जल्द ही चोरी के कांडों का उद्वेदन किया जाएगा चोरों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।



