समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
छातापुर प्रखंड के प्रसिद्ध दूर्गा मंदिर डहरिया में पर्यावरण सांसद सह ट्रीमेन रामप्रकाश रवि द्वारा नवरात्रि के अंतिम दिन माता रानी के प्रसाद के रूप में फलदार पौधे का वितरण किया गया। ट्रीमेन रवि ने बताया कि आज 2 अक्टूबर ,भारत के दो महान पुरुषो महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जयंती के साथ साथ उनके पुत्र मयंक का भी जन्मदिन है। सदैव ख़ुशी अथवा गम के अवसर पर पौधा लगाने की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए उनके द्वारा मां के नाम एक पेड़ प्रसाद स्वरूप वितरण किया गया। प्रसाद में पौधा देने के साथ ही सभी श्रद्धालुओं को पौधा लगाने और उसको बचाने का जानकारी दिया गया । उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने अधिक से अधिक पेड़ लगाने, पेड़ बचाने, प्लास्टिक के जगह कपड़े थैलै उपयोग करने ,जल बचाने एवं अपने आस पड़ोस को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। पहली बार प्रसाद में पौधा पाकर सभी श्रद्धालु ख़ुशी से झूम उठे। मौके पर समाजसेवी मोनू यादव,सुनिल कुमार, समिति सुबोध सरदार, लक्ष्मण साह, सुधीर पासवान, गौरव कुमार,संजीव हजारी सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।



