करगहर रोहतास /Etv News 24
थाना क्षेत्र अंतर्गत बभनी व पहाड़ी गांवों के बधार से रविवार की देर रात पशु तस्करों द्वारा वाहन पर लोड़ कर तस्करी के लिए ले जा रहे दो भैसा सहित वाहन को जब्त कर लिया गया । तस्कर अंधेरे का फायदा उठा भागने में सफल रहे।घटना के संबंध बताया जाता है कि बभनी गांव से लापता हुए 7 वर्षीय बच्चा की खोजबीन में पुलिस तलाश कर रही थी । इस बीच एक पिकअप वाहन को पुलिस ने रुकने का संकेत दिया तो वह तेज गति से भागने लगा । संदेह होने पर पुलिस ने उसका पीछा किया। चालक और सवार तस्कर मुरादाबाद के समीप वाहन रोक फरार हो गए । थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि पिकअप वाहन में दो भैंसा को लोड़ कर तस्करी के लिए ले जा रहे थे। उन्होंने बताया कि अंधेरे का फायदा उठा तस्कर भागने में सफल हो गए। वाहन को जब्त कर लिया गया है। जबकि दोनों भैंसा को बभनी गांव के समीप मुक्त कर दिया गया है। तस्करों की तलाश जारी है।



