प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/ Etv News 24
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) कल्याणपुर- वारिसनगर लोकल कमेटी का बैठक मुक्तापुर पंचायत भवन के प्रांगण में जिला सचिव मंडल सदस्य शाह जफर इमाम के पर्यवेक्षण और लाल प्रसाद के अध्यक्षता में संपन्न हुआ।बैठक में विभिन्न कार्य योजनाओं का रिपोर्ट पेश करते हुए अंचल मंत्री राघवेंद्र यादव ने पार्टी और संघर्ष को आगे बढ़ाने के लिए कई प्रस्ताव पेश किये। सभी साथियों ने मिलकर यह फैसला लिया कि फरवरी 2025 तक पार्टी में नवीकरण और लेवी का काम पूरा कर लेना है। वहीं विभिन्न जन संघठनों नौजवान सभा, किसान सभा, खेत मजदूर, ट्रेड यूनियन, महिला मोर्चा में सदस्यता अभियान चलाकर ज्यादा से ज्यादा सदस्य को जन संगठन में जोड़ना है ।इस काम के लिए विभिन्न साथी को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है। वहीं समस्तीपुर जिला में पार्टी के संस्थापक सदस्य शहीद रामनाथ महतो की शहादत दिवस मनाने, व देश के गृह मंत्री अमित शाह द्वारा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर पर गलत बयान बाजी के खिलाफ, अंबेडकर के विचारों पर सेमिनार का भी योजना बनाया गया है। नगर निगम समस्तीपुर के विभिन्न जनहित योजनाओं में व्यापक लूट और व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ पार्टी संघर्ष तेज करेगी।बैठक में राघवेंद्र यादव ,भोला राय ,रणजीत कुमार राय, जयशंकर प्रसाद, सतीश प्रसाद सिंह, मोहम्मद इंताज ,सुरेंद्र पासवान ,मोहम्मद जहांगीर, प्रदीप कुमार झा, लाल प्रसाद, मोहम्मद निजामुद्दीन, शिवनाथ महतो सहित अन्य साथी भाग लिए।



