करगहर रोहतास/Etv News 24
सोमवार को स्थानीय बाजार में जागरूकता अभियान के तहत वाहन चालकों को सीट बेल्ट और बाइक सवारों को हेलमेट पहनकर ड्राइव करने का संदेश दिया । इस आशय की जानकारी थानाध्यक्ष विजय कुमार ने दी ।उन्होंने बताया कि प्रतिदिन सड़क दुर्घटनाओं में हो रही वृद्धि के प्रति चालकों को सीट बेल्ट और बाइक सवारों को हेलमेट पहन कर सुरक्षित ड्राइव करने के प्रति जागरूकता अभियान के तहत संदेश दिया गया ।

बाइक सवारों को ट्रैफिक नियमों का पालन तथा सुरक्षित ड्राइव करने के प्रति आगाह किया गया । अभियान के तहत बाइक सवारों को तत्काल हेलमेट खरीदने का निर्देश दिया गया । पुलिस अधिकारी व पुलिस बल गुजरने वाले सभी बाइक सवारों व वाहन कर्मियों को यह संदेश दिया ।



